धान रोपनी कर रहे लोगों से नशेरियों ने की मारपीट, दो घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरसन में धान रोपनी कर रहे दो लोगों से आधा दर्जन लोगों ने शराब के नशें में मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में डुमरसन गांव निवासी जटा राम ने बताया कि सुबह में धान के खेत में बोआई करने गये तो वही पड़ोस के बंगरा गांव के दिलीप कुमार,बालदेव कुशवाहा समेत आधा दर्जन लोग शराब पी रहे थे। उनसे इसके बारे में बोलने पर मारपीट कर जटा राम के दो पुत्र 40 वर्षीय मोती लाल राम, 35 वर्षीय जवाहीर राम को घायल कर दिया गया। जिन्हें घायलावस्था में पीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में पीड़ित द्वारा थाना पुलिस में आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग