राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बरसात से सब्जी फसलों को हुआ नुकसान, हरे सब्जियों का बढ़ा मूल्य, उपभोक्ता परेशान

बरसात से सब्जी फसलों को हुआ नुकसान, हरे सब्जियों का बढ़ा मूल्य, उपभोक्ता परेशान

संजय सिंह की रिपोर्ट

बनियापुर(सारण)। सब्जियों की बढ़ती कीमत ने आमलोगों के किचेन का बजट बिगाड़ दिया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रायः सभी सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है। बढ़ती कीमतों को लेकर दुकानदारों द्वारा आवग कम होने का तर्क दिया जा रहा है। हरी सब्जियों की बात कौन कहे सदाबहार सब्जी के रूप में प्रचलित आलू भी लोगों की पहुँच से दूर होते जा रहा है। बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी की उत्पादन अच्छी होने से सब्जियों की कीमत में कमी आएगी। मगर इसके उल्ट औसत से अधिक बारिश होने एवं खेतों में जलजमाव होने से ज्यादातर सब्जियों के पौधे सुख गये। जबकि कुछ सब्जियों के फूल झड़ गये। जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ा है। हालांकि अच्छी धूप निकलने पर खेतों में जलजमाव की समाप्ति के बाद उम्मीद की जा रही है की आने वाले कुछ दिनों में उत्पादन बढ़ने के साथ ही कीमत में कमी आएगी। मंगलवार को पैगम्बरपुर सब्जी मंडी पहुँचे ग्राहक सुधीर कुमार, रामलाल राय, प्रमोद सिंह, सुनील कुमार, बिनोद कुमार सहित दर्जनों ग्राहकों ने बताया की सभी प्रकार की हरी सब्जियों की कीमत 30 रुपये प्रतिकिलो के आस-पास है। ऐसे में किलोग्राम की जगह पाव के हिसाब से सब्जी खरीदनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक पखवाड़े पूर्व तक सब्जियों की कीमत नियंत्रण में थी। मगर दिनोदिन बढ़ती कीमतों की वजह से हरी सब्जियां आमलोगों की पहुँच से दूर होते जा रही है। दिलीप साह, परमा राय, दिनेश साह सहित कई विक्रेताओं ने बताया की थोक बाजार में ही प्रायः सभी सब्जियों में उछाल है। उच्ची कीमत पर सब्जियों की खरीददारी होने की वजह से खुदरा बाजार में सब्जियों की कीमत बढ़ती जा रही है। अनुभवी लोगों की माने तो आमतौर पर बरसात के मौसम में हरी सब्जियों का पर्याप्त उत्पादन होने से कीमत नियंत्रण में रहती है। मगर इस बार की स्थिति गत वर्ष की तुलना में विपरीत है।

एक नजर में सब्जियो का बजार मूल्य (प्रति किलोग्राम)

आलू-            28-30 रुपये
प्याज-           15-20 रूपये
बैगन-            30-32 रुपये
परवल-          38-40 रुपये
नेनुआ-          28-30 रुपये
भिंडी-             28-30 रुपये
टमाटर-          60-70 रुपये
कद्दू(लौकी)-    20-22 रुपये/पीस
हरा मिर्चा-       50 रुपये
कुंदरी-             22-25 रुपये