राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पानीपथ में  अमनौर के मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत, सदमें में परिजन

पानीपथ में  अमनौर के मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत, सदमें में परिजन

अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा कला गांव निवासी मजदूर की हरियाणा के पानीपथ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद परिजन संदमें में है। जानकारी के अनुसार धरहारा गांव निवासी शत्रुध्न राय का 31 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार राय की मौत पानीपथ में सड़क दुर्घटना में हो गई। मंगलवार को मृत व्यक्ति का शव पैतृक आवास पर आया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पानीपथ में धागा फैक्ट्री में कार्य करते थे। बीते रविवार को डिप्टी जा रहे थे, अचानक तेज गति से आ रही ट्रक के चपेट में आने से उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई। बताया  जा रहा है कि  मृतक के दो पुत्र आयुष और पीयूष है। घर के यही कमाऊ व्यक्ति थे। इनकी पत्नी बिलख बिलख कर कह रही थी, लॉकडाउन में भी आ जाते तो ऐसा समय नही देखने को मिलता, कहते थे घर आ जाएंगे तो बाल बच्चो का लालन पालन कैसे होगा। राजद के जिलाध्यक्ष सुनील राय ने मृतक के परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ाया और हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध करानेा का आश्वासन दिया है।