फुरसतपुर से मंगल बाजार जाने वाला रोड में पुल के समीप टूटा, आवागमन बाधित
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के ककरहट पंचायत के फरसतपुर गांव से मंगल बाजार जाने वाले रोड में पुल से सटे बरसात के पानी का दबाव पड़ने के कारण सड़क टूट गया है। जिससे आवागमन पुरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब चार साल पूर्व ही इस रोड का निर्माण किया गया था। रोड में पुल के समीप बारिश के पानी का तेज बहाव होने के कारण पुल से सटे हिस्से से मिट्टी का कटाव होने लगा, देखते- ही देखते कटाव इतना तेज हुआ कि करीब पांच फीट तक सड़क पानी में बहकर चला गया। इससे मंगल बाजार आने वाले के लिए एक मात्र रोड का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि संपर्क रोड के टूट जाने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग