मढ़ौरा में युवा मोर्चाओं ने किया समीक्षात्मक बैठक
मढ़ौरा(सारण)। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मढ़ौरा विधानसभा के युवा मोर्चा की समीक्षात्मक बैठक किया गया। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव एवं इसकी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान मढ़ौरा विधान सभा क्षेत्र के औद्योगिक नगरी को विकसित करने एवं नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त अराजकता को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही संगठन का विस्तार करने पर भी बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधान सभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव जीताने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के सभी कार्यों के प्रति जनता के बीच जागरूकता लाने का फैसला लिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के नेता नागेंद्र राय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललन जयसवाल, लक्ष्मी सिंह, सूरज कुमार सिंह, पूर्वी युवा मनोरा नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ शांडिल्य, युवा नेता सोनू यादव, रोहित कुमार कश्यप, राहुल यादव, सुजीत चौबे, प्रिंस कुमार चतुर्वेदी, विक्की रंजन, कुमार आदित्य, गौतम कुमार, एवं अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थिति थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग