आम बेचकर घर लौट रहे युवका बाइक चालक ने मारा धक्का, गंभीर स्थित में रेफर
बनियापुर(सारण)। आम बेंचकर घर लौट रहे युवक को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को आनन-फानन में इलाज के लिये रेफ़रल अस्पताल में लाया गया। जहाँ से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मामले की प्राथमिकी जख्मी युवक के पिता व बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर गांव निवासी जयप्रकाश साह ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे गांव के ही मनीष कुमार को नामजद कर तेज और लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए धक्का मारने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने बताया है कि मेरा 18 वर्षीय पुत्र रवि कुमार हरपुर गढ़ बाजार से आम बेंचकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे बाइक की टक्कर से बेहोश हो कर गिर पड़ा। जहाँ चोट की वजह से उसका सर फट गया और काफी मात्रा में खून निकलने की वजह से बेहोश हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग