मारपीट में कई घायल, 70 हजार रूपये एवं सोने का चैन छिनने को ले एफआईआर
बनियापुर(सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने पड़ोसी युवक एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भुषाव गांव का है। पीड़ित सुनील कुमार यादव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा गांव के ही रामेश्वर राय, लक्ष्मण राय, सरोज राय और शैलेश राय को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि उक्त नामजद दरवाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे और विरोध जताने पर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। बचाव में मेरे परिवार के अन्य सदस्य ललन राय,राजन राय और राधेश्याम कुमार आये तो नामजदों ने उन्हें भी बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के क्रम में रामेश्वर राय ने मेरे पॉकेट से 70 हजार रुपये और गले से सोने का चेन भी निकाल लिया। हल्ला-गुल्ला पर आसपास के लोग जुटे और बीच-बचाव किया। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिये पीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग