नयागांव से बेला रेल पहिया कारखाना रोड में बोरा में बंद युवक का मिला शव, सनसनी
दरियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेल पहिया कारखाना से नयागांव जाने वाली सड़क के किनारे पुलिया के पास अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। शव मिलने की सूचना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह किसी चरवाहे ने पुल के पास बोरा में बंधा कुछ फेका देखा, नजदीक जाने पर उसे शव जैसा प्रतीत हुआ। इसके बाद राेड में आने-जाने वाले से बोलने के बाद धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पुलिस ने आकर देखा तो किसी युवक शव है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृत युवक की पहचान करने को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी के द्वारा युवकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से बोरा में बंद का शव को फेंका गया प्रतीन हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग