राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा के एनएच-19 पर भ्रमण कर डीएम व एसपी ने लिया जायजा, डीएम रोड निर्माण को ले दिया निर्देश

छपरा के एनएच-19 पर भ्रमण कर डीएम व एसपी ने लिया जायजा, डीएम रोड निर्माण को ले दिया निर्देश

छपरा(सारण)।  जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हर किषोर राय ने पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों की टीम के साथ एनएच-19 रोड के छपरा सेक्शन के लेफ्ट आउट पोर्शन नेवाजी टोला चौक से लेकर विष्णुपरा तक का भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में पाया कि पूर्व में दिये गये निर्देश के बावजूद विष्णुपुरा सहित कई खण्डों में अवस्थित गड्ढ़ों को अभी तक नहीं भरा गया है। जिसके कारण प्रतिदिन ट्रकों में खराबी आ रही है और भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस पथ पर फ्लैंक भी अच्छी अवस्था में नही है। काफी अधिक संख्या में ट्रकों के इस पथ पर हीं खड़े रहने के कारण आरा-छपरा खंड पर आये दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर नेवाजी टोला चौक से लेकर विष्णुपरा तक के पथांश के सभी छोटे-बड़े गड्ढ़ों को भरकर उक्त पथ की आवश्यक मरम्मति कार्य संपन्न कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। ताकि इस पथ पर यातायात व्यवस्था का संचालन सुगमतापूर्वक कराया जा सके।

विष्णुपुरा के बाइपास फोरलेन का ओवरब्रीज का कार्य एक माह में पूरा करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने एनएच-19 के तहत छपरा बाईपास फोर लेन पथ के भ्रमण के क्रम में पाया  कि सदर प्रखंड अवस्थित विष्णुपुरा के पास आरओबी निर्माण कार्य की गति अत्यंत धीमी है। इस संबंध में पूर्व संबंधित एजेंसी द्वारा मिट्टी की उपलब्धता के संबंध में अनुरोध करने पर निरीक्षक-सह-सक्षम पदाधिकारी के द्वारा नियमानुसार मिट्टी की व्यवस्था कर दी गयी थी। इसके बावजूूद निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। उन्होंने छपरा -बाईपास फोर लेन पथ का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर एक माह के अंदर पूरा करने का निर्देश संबंधित एजेंसी को दिया है। इस आरओबी का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर छपरा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आये दिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी एवं आरा-छपरा खंड पर भी यातायात संचालन सुगमतापूर्वक कराया जा सकेगा।

गोल्डेनगंज स्टेशन के ढ़ाला रोड को मरम्मत करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने गड़खा-चिरांद पथ का भी भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में पाया कि गोल्डेनगंज स्टेशन के समीप ढाला के आसपास पथ की स्थिति अत्यंत जर्जर है और प्रतिदिन ट्रकों की गुल्ले टुटने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। यहाँ स्थानीय लोगों के द्वारा जिलाधिकारी से इस पथ के एक वर्ष पूर्व में ही बनने तथा पुनः खराब होने के शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी नेसंबंधित अभियंता को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर इस पथ की मरम्मति का कार्य पूर्ण का निर्देश दिया है।