तालाब में डुबने से युवक की मौत, सदमें में परिजन
छपरा(सारण)। शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बसाढ़ी गांव के तालाब में डुबने से युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बसाढ़ी गांव निवासी लालबाबू सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार सिंह गांव के लोगों के साथ स्नान करने गया था। इसी दौरान तालाब के अधिक पानी में चला गया। जिसे देख लोग हल्ला करने लगे। लोगों की आवास सुनकर ग्रामीण डुबते युवक को बचाने का प्रयास किया, तब तक युवक का डुबकर मौत हो गया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटन की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस के आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग