राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। ठंड और कोहरे के कारण पुलिस की गश्ती जैसे ही कम हुई चोरी की वारदातों में काफी वृद्धि हुआ। ताजा मामला भेल्दी थाना क्षेत्र का रायपुरा का है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ सटर उखाड़कर 35000 रुपये नगद समेत हजारों रुपए के सामान चोरी कर ली। इस संबंध में रायपुरा निवासी पीड़ित दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि रायपुरा बाजार स्थित अमित किराना स्टोर को मंगलवार की रात्रि बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह जैसे ही आए तो दुकान का ताला टूटी हुई थी एवं सटर खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे 35 हजार रुपये नगद 10 पैकेट सरसो तेल, 12 किलो काजू, 1 गड़ी, 4 पेटी किशमिश समेत अन्य सामग्री गायब थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला का जायजा लिया एवं कार्रवाई में जुट गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग