धारदार हथियार से खेत मजदूर की नृशंस हत्या, आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस तहकीकात में जुटी
- नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर जताया विरोध
- एकमा व जनता बाजार थानों की पुलिस ने दिया सूझबूझ का परिचय
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के जनता बाजार थाना इलाके के लश्करीपुर गांव में एक 35 वर्षीय खेतिहर मजदूर युवक की नृशंस हत्या कर देने का आरोप परिजनों ने लगाया है। मृतक युवक की शिनाख्त लश्करीपुर गांव के रामजी महतो के पुत्र जयनाथ महतो के रुप में हुई है। परिवार वालों के अनुसार मृतक युवक घटना सोमवार रात की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। मंगलवार की सुबह एकमा व जनता बाजार थानों की सीमा पर स्थित एक पुलिया के समीप से युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर एकमा व जनता बाजार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। शव के मुआयना के दौरान धारदार हथियार से प्रहार करने के जख्म शरीर के कई जगहों पर दिखाई दिए। दोनों थानों के सीमा निर्धारण के बाद जनता बाजार पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक के गर्दन व आंखों पर धारदार हथियार के जख्म नजर आए हैं। ग्रामीणों क्षव परिजनों का आरोप है कि हत्यारों ने बर्बरता से युवक की हत्या की है।
उदर पुलिस को प्रथम दृष्टया संदेश है कि युवक की हत्या कहीं दूहरे स्थान पर करके शव को यहां ठिकाना लगाया गया है। क्योंकि पुलिस को शव मिलने वाले स्थान से कोई भी वारदात को उक्त स्थान पर देने से संबंधित चिन्ह नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने चालाकी से जनता बाजार व एकमा थाना के ठीक बॉर्डर पर स्थित लश्करीपुर गांव के समीप स्थित पुलिया के पास शव को फेंक कर अपने नापाक मंसूबे को अंजाम दिया है। बताया गया है कि मृतक युवक जयनाथ महतो लोगों के खेतों में मजदूरी करता था। इसी से उसके परिवार का भरण पोषण होता था। सोमवार को भी वह धान के बिचड़े उखाड़ने के लिए एकमा थाना क्षेत्र के बेतवनिया गांव के टोले निवासी लालजी राय के खेत में मजदूरी करने गया था। आरोप है कि घर से वह मजदूरी की धनराशि मांगने की बात कह कर निकला था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की। लेकिन कहीं भी देर रात तक उसका सुराग नहीं लग सका।मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने गांव से बाहर जयनाथ के शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने संपर्क सड़क पर शव रखकर अपनी नाराजगी व्यक्त किया।
लोगों की मांग थी कि पहले हत्या आरोपित लालजी राय को गिरफ्तार किया जाय। उसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाए। जनता बाजार व एकमा थानों की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लालजी राय को गिरफ्तार कर लिया। एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व जनता बाजार थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने संयुक्त रुप से अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने पुलिस के समक्ष लालजी राय के ऊपर मजदूरी के रुपये मांगने से नाराज होकर जयनाथ की हत्या का आरोप लगाया है।
वहीं पुलिस द्वारा लालजी राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की तहकीकात की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग