राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। आम लोगो को सरकार के नल जल योजना का पानी नही मिल रहा पर लोग खेतो की पटौनी कर कमा रहे है। नल जल योजना के बोडिंग से गेहूं के खेतों में पानी की हो रही थी पटौनी,मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा रोके जाने पर किया गया मारपीट।मामला प्रखण्ड के अपहर पंचायत के 11 नम्बर वार्ड का बताया जाता है।अपहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सरोज पश्वान उर्फ बिदेशिया ने थाना में एक लिखित आवेदन देकर सात लोगो के बिरुद्ध शिकायत किया है।इनका आरोप है कि नल जल योजना के बोडिंग से खेतों में पानी का पटौनी किया जा रहा था,शिकायत मिलने पर वहा पहुँच नल जल योजना का दुरुपयोग करने से रोका, जिसको लेकर वहा के कुछ लोगो ने लाठी डांटे लेकर आ गए, जाति सूचक गाली ग्लुज करने लगे,कॉलर पकड़कर मारपीट किया गया। हाथ पैर तोड़ देने का भी धमकी देने की बात कही गई है।की गई शिकायत में अपहर गांव के सुनील राय, सुदर्शन राय रमेश राय ,देवेंद्र राय, भोला राय, समेत सात लोगो को अभ्युक्त बनाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग