अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जलालपुर बाजार स्थित महेंद्र मिश्र चौक के पास भारत कोकिला लता दीदी की याद में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी लता दीदी अमर रहे, अमर रहे का नारा लगा रहे थें। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे राजेश कुमार तिवारी व शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लता दीदी का अचानक जाना पूरे राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है|वे देश की आवाज थीं। उन्होंने देशवासियों के लिए तीस हजार से गीतों को मधुर स्वर दिया। उनके निधन से हम सभी स्तब्ध हैं| हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर प्रार्थना कर रहे हैं। बाद में सभी ने महेंद्र मिश्र चौक के चारों तरफ लता दीदी के तैल चित्र के साथ कैंडल मार्च निकाला बाद मे महेन्द्र मिश्र गोलम्बर पर कैडल लगा अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी|मौके पर अजय तिवारी, सुमन बाबा, राजेश तिवारी, बबलू राय, लालू चौधरी, घोष राय, रंजन तिवारी, अविनाश तिवारी, राज तिवारी सहित कई अन्य भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग