राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कोचिंग करने के गयी युवती का शादी की नियत से अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध मे बताया गया है कि कोचिंग करने के लिए गयी एक 18 वर्षीय छात्रा की शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने का मामला पीड़िता माता के द्वारा दर्ज कराया गया है। जिस मामले मे पीड़िता ने बताई है कि घर से पुत्री पढ़ने गयी थी। जहां कोचिंग संचालक से पूछने पर बताया गया कि आपकी पुत्री कोचिंग नहीं आयी थी। जिस के बारे मे सारे सम्पर्क और आसपास के लोगों सहित रिश्तेदारों से पता लगाई। लेकिन कहीं पता नहीं चला। वहीं इस बीच अन्य नंबर से पुत्री का फोन आया कि हम ठीक हैं, चिंता न करें। उसके बाद फोन कट गया। मामले में पुलिस अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग