राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुकुंदपुर निवासी राजमनी देवी तथा पानापुर थाना क्षेत्र रामपुररुद्र के मिथलेश सहनी शामिल हैं। उक्त दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों घायलों का उपचार सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग