मितृंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत के हकमा गांव में मां भगवती के नए भवन में माता का प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर डॉक्टर केदारनाथ पांडेय एमएलसी प्रतिनिधि अवधेश कुमार राय ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किए। उद्घाटन करने के बाद पूजा अर्चना किए। इस अवसर पर 24 घंटे अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर जल भरी के लिए निकल पड़े तथा जय श्री राम हर हर महादेव के नारे के साथ भक्तिमय माहौल बना हुआ था इस आयोजन में अमनौर विधानसभा के भावी उम्मीदवार हरेश कुमार राय तलवार पंचायत के मुखिया पंकज कुमार राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग