राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि गड़खा विधायक सुरेंद्र राम, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी मैउद्धीन अंसारी हुए। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया एव मनरेगा कर्मी उपस्थित हुए। बैठक में पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की गई तथा विकाश कार्यों का कार्यान्वयन कैसे किया जाए इस बिंदु पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम अधिकारी ने सरकार के द्वारा मनरेगा के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है। जो योजनाएं पुराने समय से चल रही है उसकी समीक्षा कर ली जाए। अगर संभव हो तो उसे पूर्ण कराया जाए अन्यथा उसे बंद कर दी जाए। आगे विकास कार्यों को तेज गति से चलाने के लिए विचार विमर्श किया गया।बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश राय ने इन योजनाओं के बिंदुओ पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर मुखिया संपत राम राही, धर्मदेव यादव, कामाख्या सिंह, पंकज कुमार सिंह, दिनेश राय, राकेश चौधरी, मुन्नी देवी, माया देवी, लीलावती देवी, इमाम हुसैन, आशीष कुमार, सर्वेश पाण्डेय समेत अन्य सभी उपस्थित थे।सभा का समापन मनरेगा जेईई नागेंद्र कुमार ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग