राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड अन्तर्गत बिजली बकाएदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभाग द्वारा सूची तैयार की गई है जिनका लाइन कटना है। नगरा प्रशाखा अन्तर्गत कुल 18000 उपभोक्ताओं में से लगभग 12204 वैसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई हैं जिन्होंने पिछले माह भुगतान नहीं किया है तथा लगभग 7004 वैसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई हैं जिन्होंने अप्रैल 2021 से अभी तक कोई भुगतान नहीं किया है। विभाग का कहना है की ऐसे सभी उपभोक्ताओं से भुगतान सुनिश्चित कर लेना है, अन्यथा लाइन काट देना है। उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि ससमय अपना भुगतान करें और आवश्यक करवाई से बचें। फरवरी माह के शुरुआत से ही अबतक 52 उपभोक्ताओं का लाइन नगरा प्रशाखा अन्तर्गत काटा जा चुका है। उक्त बातों की जानकारी कनीय विद्युत अभियंता वि0 आ0 प्र0 नगरा के मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी ने दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग