प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने छात्र हित का ध्यान में रखते हुए निदेश दिया है कि पीजी सत्र 2020- 22 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि को विस्तारित कर 13 फरवरी तक कर दिया जाए। उक्त बातों की जानकारी देते हुए जेपीयू के पीआरओ प्रोफेसर हरीश चंद्र ने बताया कि छात्र हित, क्षेत्र हित और शिक्षा हित को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों इत्यादि ने कुलपति से मांग किए थें कि पीजी सत्र 2020- 22 में नामांकन के आवेदन की तिथि को विस्तारित किया जाए। इससे कुलपति ने अभिभावकों की मांग को मानते हुए नामांकन के लिए आवेदन की तिथि का विस्तार करने का निर्देश जारी किया है। अब छात्र 13 फरवरी तक पीजी में नामांकन के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग