ठनका से बचाव के लिए सरकार किसानों को करें जागरूक : रंजीत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। पिछले दिनों में वज्रपात से किसान और खेत मजदूरों की मौत ज्यादा हो रही है।अभी धान की रोपानी चल रही है। सभी किसान खेत में काम कर रहे हैं। ऐसे में सरकार किसानों को जागरूक करके ठनका से होने वाली दुर्घटना कम या रोक सकती है। उक्त बातें बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के स्टेट को-ऑर्डिनेटर रंजीत सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी मौतों को कम करने के लिए सरकार को पंचायत स्तर पर गैर सरकारी संगठन, एनजीओ के माध्यम से नुक्कड़-नाटक करा कर किसानों और खेत मजदूर को जागरूक कर इसे रोका जा सकता है। स्थानीय भाषा मैथिली, भोजपुरी या लोकल भाषाओं में इस तरह का कार्यक्रम सरकार आयोजित कराए। ताकि किसान आसानी से समझ सके और ठनका से होने वाले क्षति से बचाव हो सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग