संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित टोले परसा मे बुधवार को सदगुरू श्री लाहड़ी बाबा का त्रिरोधान दिवस मनाया गया। बिहार, बंगाल, झारखंड सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से आये बाबा के अनुयायी शिष्यों ने सदगुरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सदगुरू के अनुयायी शिष्य कैशलकिशोर तिवारी ने उपस्थित श्रद्धालु अनुयाइयों को सम्बोधित करते हुए कहा की सदगुरू क्रियायोग के महान उपासक थें। कलियुग मे ईश्वर प्राप्ति का सबसे सुगम एंव असान तरीका क्रिया योग ही है। क्रिया योग के माघ्यम से मनुष्य अल्प समय में बार बार जन्म मृत्यु के बंधन से छुटकारा पा कर मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। चार दिवसीय चल रहे कार्यक्रम में क्रिया योग की महता पर विशेष परिर्चचा, भजन, संर्कीतन एंव मनुष्य जीवन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम मे विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को धन्य धान्य किया। विदित हो की कार्यक्रम मे उपस्थित अनुयायी शिष्य लाहड़ी बाबा के उतराधिकारी स्व० पण्डित रंगनाथ तिवारी से क्रिया योग की दीक्षा प्राप्त कर अनुयायी शिष्य बने है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीरेन्द्र सिंह बाबा, योगेन्द्र सिंह, राणाप्रताप सिंह, पिंकू सिह, नागेन्द्र प्रसाद, छोटे ओझा, संजय सिंह, भगेरन प्रसाद, विपुल तिवारी सहित र्दजनो अनुयायी शिष्यो की भुमिका महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग