राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव में प्रतिमा विर्सजन कर वापस आ रहे युवक ने अवकाश प्राप्त शिक्षक के घर पर गाली गलौज तथा मारपीट की। इस दौरान युवकों की बत्तमिजी को लेकर ग्रामीण बैंक के महिला अधिकारियों को बैंक बंद करनी पड़ी। जिस घटना को लेकर अवकाश प्राप्त शिक्षक परशुराम सिंह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें शिक्षक द्वारा बताया गया है कि मुस्लिमपुर गांव निवासी स यादव, रामप्रवेश राय, राकेश यादव, जितेंद्र यादव, विजय यादव सहित 10 के अलावां 50 से 60 के संख्या में युवक पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर शिक्षक के परिवार को मारपीट कर जख्मी कर दिए। तथा सभी युवक एक जूट हो कर इतना बदतमीजी करने लगे कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की महिला अधिकारी को बैंक बंद करना पड़ा। घटना के शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग