राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। राधामोहन हेल्थ केयर में जांच के दौरान पटना एम्स के आंख विभाग के पूर्व निदेशक तथा अवार्ड प्राप्त डाॅक्टर बीसी राय के अलावा सभी प्रकार के रोग विशेषज्ञ की डाॅक्टरों की टीम के मौजूद थी। जहां सैकड़ों मरीजों की मुफ्त जांच की तथा दवाएं दी। जानकारी के मुताबिक डाॅ प्रकाश ठाकुर के पिता स्वर्गीय राधामोहन ठाकुर के पुण्य तिथि पर नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर प्रकाश ठाकुर के अलावां नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ स्वेता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रिती कुमारी, जनरल फिजीशियन डाॅ संजय कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ रोहित कुमार के अलावां डाॅ संजय तिवारी के द्वारा सभी मरीजों को नि:शुल्क जांच किया गया। मरीजों के जांच के बाद मेडिकल फार्मा द्वारा सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, अजीत सिंह, अरूण सिंह, शम्भू ओझा, लालबाबू सिंह आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग