राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। 12 फरवरी को सुबह 06:00 बजे से 40 वी वाहिनी सहस्त्र सीमा बल कमांडेंट श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, स्वच्छता पखवाड़े अभियान के अंतर्गत सगुना मोर पर पार्क में एवं गोलंबर के चारों तरफ एवं पटना एम्स में वाहिनी के जवानों द्वारा वृक्षारोपण एवं साफ सफाई की गई 40 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस प्रकार के सामाजिक अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण एवं साफ सफाई अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है जैसे कि प्रकृति ईश्वर की बेहद खूबसूरत सौंदर्य का चित्रण है। यहां हर एक फूल, पक्षी, पेड़, पहाड़ किसी ना किसी प्रकार से हमें लाभ प्रदान करते हैं। हमारा यह कर्तव्य है कि अपने चारों ओर मौजूद अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। हमें अपने घर के आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। पेड़ पौधों को लगाना चाहिए। प्राकृतिक नहरों तथा तालाबों को साफ रखना चाहिए। जगह जगह कूड़ा करकट भी नहीं फैलना चाहिए। इस प्रकार यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर पर्यावरण की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा, तो पर्यावरण असंतुलन की स्थिति कभी पैदा नहीं हो पाएगी। इसी उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उप कमांडेंट श्री गौतम सागर निरीक्षक सामान्य राजेश कुमार। उप निरीक्षक सोनम उप निरीक्षक सहायक हरि कृष्णा। उप निरीक्षकसहायक सामान्य नानक चंद, मुख्य आरक्षक सुरेंद्र चंद् मुख्य आरक्षक रवि कुमार, मुख्य आरक्षक आरपी सिंह मुख्य आरक्षक अनुज कुमार, मुख्य आरक्षक अवधेश कुमार, सामान्य आरक्षक मंटू कुमार, सामान्य आरक्षक प्रमोद कुमार, सहित अन्य जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l


More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं