संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जेई पवन कुमार के नेतृत्व में सोमवार को अभियान चलाकर विभागीय कर्मियों ने बिधुत का उपभोग कर समय पर विपत्र जमा नहीं करने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक उपभोगताओं का कनेक्शन काट दिया। जेई ने बताया कि अभियान के तहत धोबवल बाजार पर बलिराम साह के जमीन में लगे एक निजी कंपनी के एटीएम, सहित फूलमती देवी, अनिता देवी, वर्मा ठाकुर, यमुना राम सहित पंद्रह लोगों का विधुत बिच्छेद किया गया। इन उपभोगताओं पर बीस हजार से लेकर तीन लाख तक रुपये का विपत्र बकाया था। मौके पर फ्रेंचाइजी बृजमोहन तिवारी जितेंद्र प्रसाद, मुकेश ठाकुर, हरिकिशोर गिरी सहित संबंधित मानवबल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग