पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। जजौली पंचायत के जजौली गांव में हो रहे है माँ कल्याणी दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठतात्मक सह महायज्ञ के दूसरे दिन मण्डप प्रवेश के साथ-साथ माँ कल्याणी दुर्गा देवी का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। यज्ञाचार्य पं सुरेंद्र उपाध्याय जी ने बताया कि माँ वो है जो अपने दसों हाथो में खड्ग, चक्र,गदा,बाण, धनुष,परिघ,शूल,भुशुण्डि, मस्तक और शंख धारण करती है। उनके तीन नेत्र है। वो समस्त अंगों में दिव्य आभूषणों से विभूषित है। उनके शरीर कांति नीलमणि के समान है तथा वे दस मुख और दस पैरों से युक्त है। माँ अजन्मा है,माँ अनन्ता है,माँ शक्ति है। यज्ञाध्यक्ष ब्रिज सिंह ने बताया कि इस यज्ञ में काशी,आयोध्या, हरिद्वार, वृन्दावन आदि कई आद्यतिमक शहर साधु-संतो का आगमन हुआ है। बच्चों के मनोरंजन के लिए नाना प्रकार का खेल जैसे की झूला,ब्रेकिंग डांस,नाव आदि प्रकार का व्यवस्था किया गया है। महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रवचन का भी व्यवस्था किया गया है। जिसमे दूर-दराज से आये साधु-संतों के द्वारा प्रवचन किया जा रहा है। वही पवन कुमार जी के मण्डली के द्वारा रामायण अंतर्गत कई तरहों की झांकी दिखाया जा रहा है। यज्ञ में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया प्रतिनिधि महेश सिंह आचार्य पप्पू बाबा,पं गोलू बाबा,पं राजू बाबा,पं प्रिंस मौनस, नवल सिंह,महेश सिंह,जयकिशोर सिंह,ललन मास्टर उपस्थित थे।


More Stories
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम
डीएम ने गणना फॉर्म के बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग को लाइव देखा
आयुष्मान भारत योजना के राज्यस्तरीय रैंकिंग में सारण को मिला पहला स्थान