राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। आपदा पीड़ित सभी परिवारों को सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुग्रह राशि का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है। उक्त बातें मांझी विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने सोमवार को आपदा पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा दी जाने वाली साढ़े चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान करने के दौरान कही। मालूम हो कि मांझी प्रखंड के जैतपुर पंचायत अंतर्गत बेलदारी निवासी स्व रामबाबू राय की मौत पिछले साल सड़क दुर्घटना में हो गई थी जबकि दूसरी बंगरा पंचायत के मखदुमगंज निवासी कुलदीप साह की भी दुर्घटना में मौत हो गई थी। दोनों परिवारों को क्रमशः चार- चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि का चेक माननीय विधायक ने उनके परिजनों को दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली इस राशि का सदुपयोग परिजनों के द्वारा कि जानी चाहिए। क्षेत्र के जितने भी आपदा पीड़ित परिवार है उन्हें इस योजना का लाभ मिले इसके लिए मै हरसंभव प्रयास कर रहा हूं। आने वाले समय में एक भी परिवार इस राशि से वंचित नहीं होगा बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो के लोगो को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर आनन्द तिवारी,पूर्व उप प्रमुख राकेश राय,मलखान सिंह यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग