नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखंड के मदारपुर गांव में डॉ भीम राव अम्बेदकर संघर्ष समिति के द्वारा संत श्रीमणी रविदास जी महाराज की जयंती मनाई गई। जिनमें उनके महत्वपूर्ण कथनों को रखा गया। मौके पर मदारपुर मुखिया प्रतिनिधिं रिपु राय, उप सरपंच संजीव कुमार पंडित, लक्ष्मी नारायण राम, लालदेव राम, पैक्स अध्यक्ष सुखल राम, सुधिर राम, दिनेश कुमार, कन्हैया राम, जितेन्द्र प्रसाद राय, सिकन्दर राय समेत अन्य लोग उपस्थित थें। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा की आज के इक्कीसवीं सदी में भी हमारे समाज के अंदर फैली भेदभाव के साथ छुआछूत और ऊँच- नीच जैसे अंधंविश्वास भी आज भी ब्याप्त है। जिन्हें सम्माप्त करने के लिए हमारें संत ने बहुत ही प्रयास किया पर अभी भी हमारें समाज के अंदर फैली भेदभाव के साथ छुआछूत आज भी ब्याप्त् है। जिसे हमारा यही समाज दूर कर सकता है। मौके पर महिलाओं और पुरुषों ने संत रविदास के साथ देश के संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं इस उपलक्ष्य में गांव के लोगों के बीच मिठाईयां बितरण की गई।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी