राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा। प्रखंड के भलुही गांव में धूमधाम से संत रविदास जयंती संत श्रीधर दास जी महाराज के देखरेख में मनाई गई। मौके पर दिलीप राम जगजीवन राम प्रदीप राम सीता राम राम जितेंद्र राम पंकज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। श्रीधर बाबा ने कहा कि संत रविदास ने समाज में फैले भेदभाव छुआछूत और ऊँच-नीच जैसे विभिन्न कुरीतियों को जड़ से समाप्त किया। संत रविदास के जीवन से हमें शिक्षा मिलती है कि सच्चे मेहनत और लगन से कोई कार्य किया जाए तो सफलता कदम चूमती है।मौके पर महिलाओं और पुरुषों ने संत रविदास एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन प्रकट किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग