राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो अजीत कुमार सिंह)। सारण जिले के मांझी प्रखंड के टेघरा गांव निवासी और हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह, आईजी (पुलिस) को हिमाचल प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी है। हालांकि इससे संबंधित अधिसूचना हिमाचल सरकार द्वारा 14 फरवरी को ही जारी कर दी गयी है। बताया गया है कि श्री सिंह की कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए इस वरिष्ठ पद की जिम्मेदारी दी गयी है। श्री सिंह मूलतः सारण जिले के टेघरा गांव निवासी एक साधारण किसान परिवार के रहने वाले हैं। वह स्वभाव से काफी सरल है और सारण के लोगों से विशेष लगाव रखते हैं। वह एक भूतपूर्व सैन्य अधिकारी भी रह चुके हैं। उन्हें दो राज्यपालों और एक केन्द्रीय मंत्री के साथ कार्य करने का भी अनुभव है। एक सैनिक अधिकारी से आईजी (पुलिस) तक के सफर के बाद अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद की जिम्मेदारी श्री सिंह को मिलने से सारण जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। वहीं वह विशेष रूप से युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गए हैं। श्री सिंह की इस अप्रत्याशित सफलता ने उनके पैतृक गांव टेघरा को ही नहीं बल्कि सारण जिले सहित बिहार राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। श्री सिंह को हिमाचल प्रदेश का एडीजी बनाए जाने पर पूर्व मंत्री गौतम सिंह, जेपी सेनानी डॉ रामजी तिवारी, शिक्षाविद प्रो राजगृह सिंह, प्रो अजीत कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी, समाजसेवी जितेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी व चिकित्सक डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव, जदयू नेता ब्रजेंद्र कुमार सिंह उर्फ भवानी मुन्ना, भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, लोजपा (रा) नेता कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता केपी सिंह, परसा दक्षिणी मुखिया प्रतिनिधि श्याम किशोर तिवारी, कांग्रेस नेता शिव बालक सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजद नेता व एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने श्री सिंह, पत्रकार वीरेश सिंह, के के सिंह सेंगर, अमित सिंह, श्री सिंह को हिमाचल प्रदेश का एडीजी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग