राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विगत चार वर्ष पूर्व जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 44 वीर जवानों के सम्मान में युवा शक्ति घोरहट के तरफ से सोमवार की शाम कैंडिल मार्च निकाला गया तथा नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर मौजूद युवकों द्वारा चीन और पाकिस्तान के प्रधान मंत्री का पुतला दहन भी किया गया। कैंडिल मार्च में अभिषेक यादव, प्रकाश साह, मुकेश कुमार, मोनू कुमार, नितेश कुमार, अजय कुमार, पंकज कुमार, सुशील कुमार, आकाश कुमार, मंटू कुमार, डब्ल्यू कुमार, भारती साह, नीरज कुमार, शेखर कुमार, झंडू कुमार, अशोक कुमार, अभिषेक कुमार आदि सैकड़ों युवक मौजूद थे। कैंडिल मार्च का नेतृत्व युवा शक्ति घोरहट के संस्थापक व बीडीसी सदस्य प्यारे अंगद ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग