राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

महिला की हत्या कर शव को फेंका, पुलिस ने किया बरामद

राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में घर मे सोई  एक महिला की हत्या कर पास के नदी पुल के समीप फेक दिया गया। जिसके चेहरे पर तेजाब से शरीर जला पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका दुमदुमा गांव निवासी रजाक मियां की 30 वर्षीय विवाहित पुत्री शकीला खातून अपने मायके स्थित घर मे सोई हुई थी। अगले सुबह मंगलवार को परिजन जब उठाने गए तो घर में नही मिली। तब परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। तभी किसी ग्रामीण की नजर नदी के पुल पर गयी। देखते ही लोगो ने शोर मचाया। परिजनों ने जब पुत्री शकीला को मृत अवस्था मे देखा तो कोहराम मच गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दाउदपुर थाना पुलिस को दिया। पुलिस  के घटना स्थल पर जांच पड़ताल करने के दौरान शव के नजदीक एक पासपोर्ट साइज फ़ोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति  प्राप्त हुआ। जिसपर नाम वसीम अली पिता सलीम ठीकरी गांव ठीकरी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश पाया गया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उक्त युवक हमेशा कपड़ा धोने के लिए आता जाता था। पुलिस ने तहकीकात किया तो कार्ड के पहचान पर युवक दाउदपुर थाना के नजदीक कंबल बेचने वाले के साथ रह गांव में फेरी करता था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मृत महिला को एक लड़का और एक लड़की है। वह मायके में रहकर अपने माता-पिता के साथ घरेलू काम मे हाथ बटाती थी। बताया जाता है कि महिला पिछले पांच वर्षों से ससुराल में अनबन के कारण उसके पति द्वारा छोड़ दिया गया था। जिससे महिला मायके रहकर अपने बच्चों का भरण पोषण करती थी। वही इस घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि महिला के साथ हुए घटना में सभी पहलुओं पर जांचकर दोषी के खिलाफ कारवाई की जाएगी।