राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 35 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया कि बाइक सवार एक कारोबारी को बलिया मोड़ से तथा दूसरे कारोबारी को सलेमपुर के समीप बाइक समेत गिरफ्तार किया गया। दोनों पर नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग