राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के ताजपुर फुलवरिया गांव स्थित निमिया माई मन्दिर परिसर में चल रहा सात दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ हवन पूजन व भण्डारे के साथ मंगलवार को सम्पन्न हो गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर यज्ञ मण्डप परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञ के संयोजक निरंजन सिंह ने बताया कि सात दिनों तक साध्वी राधिका दासी के प्रवचन तथा यज्ञाचार्य के मंत्रोच्चार से आसपास के गांवों में भक्तिमय माहौल कायम रहा। यज्ञ और प्रवचन में भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञ में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल,युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह गड़डू समेत पहुंचे अनेक गणमान्य भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। पूर्णाहुति के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग