राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक महिला कारोबारी समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुबारकपुर में छापेमारी कर दशरथ रावत के पुत्र भागेलु रावत को गिरफ्तार किया गया जबकि इसी तरह मरहा टोला पर छापेमारी कर चना लाल चौधरी की पत्नी कविता देवी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 10 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है। दोनों कारोबारियों से आवश्यक पूछताछ के बाद नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग