मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। दिनांक 19 फरवरी एवं 20 फरवरी को सुबह आठ बजे से लेकर संध्या पाँच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उक्त जानकारी अमनौर जे ई अमित कुमार मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि रसूलपुर पावर ग्रिड में दो दिन तक मेंटेनेंस का कार्य चलेगा, जिसके कारण रसूल पुर पावर ग्रिड से दो दिनों तक सभी पावर हाउस अमनौर, मकेर, डेरनी, नगरा, पोझी कपूर पावर सब स्टेशनो में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा। जिसमे अमनौर एवं मढ़ौरा सब स्टेशन को मशरख ग्रिड से स्टेशन में पावर सप्लाई किया जाएगा। वहीं नगरा एवं पोझी कपूर पावर सब स्टेशन को छपरा ग्रिड से स्टेशनों में पावर सप्लाई किया जाएगा। जबकि मकेर एवं भेल्दी पावर सब स्टेशन का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा। पुनः 21 फरवरी से पर्याप्त रूप से रसूलपुर ग्रिड से पावर मिलने लगेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग