नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के रसुलपुर स्थित पावर ग्रिड में मेन्टेन्स कार्य होने के कारण दो दिनों तक बिधुत आपूर्ति रहेगी बाधित। उक्त बात की जानकारी बिधुत अभियंता अमित कुमार मौर्य ने दिया।उन्होंने बताता की 19 फरवरी से 20 फरवरी तक आठ बजे से सँध्या पांच बजे तक पावर ग्रिड में मेन्टेन्स कार्य होने से बिधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। इन्होंने बताया कि रसुलपुर ग्रिड से दो दिनों तक सभी पावर हाउस अमनौर, भेल्दी, मकेर, डेरनी, नगरा, पोझ, समेत सभी पावर हाउस का बिधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमे अमनौर एवं मढौरा सब स्टेशन को मशरख ग्रिड से स्टेशन में पावर सप्लाई किया जाएगा। नगरा एवं पोझी कपूर पावर सब स्टेशन को छपरा ग्रिड स्टेशन को पावर सप्लाई किया जाएगा।मकेर एवं भेल्दी पावर सब स्टेशन का बिधुत आपूर्ति बाधित रहेगा। पुनः 21 फरवरी से रशूलपुर ग्रिड से पावर की आपूर्ति होने की बात कही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग