संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के मोती छपरा में ट्रक की चपेत में आने से बिंदा राय की पत्नी साठ वर्षीया शनिचरी देवी की मौत हो गयी। मृतका सुबह में सड़क पर टहलने निकली थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने टक्कड़ मार दी। ठंड का मौषम होने और अहले सुबह होने के कारण परिजनों को घटना की जानकारी देर से मिली। बताया जाता है कि वृद्ध प्रतिदिन टहलती थी। वह घर से निकली इसकी जानकारी परिजनों को थी। काफी देर तक वृद्ध महिला घर नहीं लौटी थी। इसी बीच गांव के लोगों ने उसे सड़क पर खून में सने मृत अवस्था में देखा। प्रथम दृष्टया किसी वाहन से टक्कड़ लगने की बात सामने आई। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की सूचना थाने को नहीं दी गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग