पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र की सभी सेविका – सहायिका को प्लस पोलियो प्रशिक्षण की जानकारी सोमवार को मुहैया कराया गया। प्रशिक्षण मानिटर अमित कुमार के द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पोलियो प्रशिक्षण एवं आईएमएएल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ गोपाल कृष्ण और युनिसेफ के कुमुद रंजन ने किया। मौके पर प्रखंड ऑगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के अध्यक्ष मधुरानी सिन्हा,कार्यालय सहायक गीता कुमारी, नीलम देवी, मीरा देवी, पूनम देवी, खुशबू कुमारी सहित करीब 150 सेविका – सहायिका को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दो सत्रो में दिया गया। एक भी बच्चा नहीं छुटे इसकी विशेष रूप से फोकस हुआ। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित प्रभारी डाॅ गोपाल कृष्ण ने कहा कि आप सभी सेविका सहायिका गांव गांव, गली-मुहल्लों में घुमकर पंचायत में पोलियो प्रशिक्षण के बारे में जागरूक करें और कोई भी परेशानी हो तो तुरंत जानकारी मुहैया कराया जाए। पोलियो प्रशिक्षण में कई बातों को महतवपूर्ण रुप से समझाया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग