राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सरण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। नगर पंचायत दिघवारा अंतर्गत मीरपुर भुआल स्थित पुराना शिव मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके लिए कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा पूरे नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आमी स्थित मां अंबिका भवानी मंदिर होते हुए आमी स्थित गंगा घाट पहुंची। कलश यात्रा के पूरे यात्रक्रम विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इस मंत्रोच्चारण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित गोलू शास्त्री एवं राकेश द्विवेदी की भूमिका अहम रही। सैकड़ों की संख्या में नगर क्षेत्र की महिलाएं इस कलश यात्रा में सम्मिलित हुई। इस कलश यात्रा को देखने जन सैबाल उमर पड़ा।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग