राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गश्ती के दौरान रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर असहनी गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर चोरी की बाइक बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने बाइक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी मिंटू साह बाइक से चैनपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उससे आवश्यक कागजात की मांग की। जिसे प्रस्तुत नहीं करने पर चालक मिंटू साह को गिरफ्तार कर और बाइक को जब्त कर लिया। बताया गया है कि बरामद बाइक चोरी की है। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित मिंटू साह को जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग