राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने एकमा मुख्य सड़क किनारे स्थित अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप से बाइक की चोरी करने के आरोप में आसपास के लोगों ने एकमा गांव निवासी अनीश यादव को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया। वहीं गश्ती के दौरान एकमा पुलिस ने एकारी गांव निवासी सुशील सिंह को शराब पीकर हंगामा करते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार शराबी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग