राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के परसा पूर्वी पंचायत में वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव का चुनाव तनावपूर्ण स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया। बताया गया है कि ग्राम छपिया वार्ड संख्या 8 और 9 के अलावा ग्राम बेदुपुर के वार्ड संख्या 10 और 11 में भी तनावपूर्ण स्थिति के कारण चुनाव नहीं हो पाया। वहीं मिल्की गांव के वार्ड संख्या 12 में भी अपरिहार्य कारणों से उक्त चुनाव नहीं हो सका। बताया गया है कि चुनाव की अगली तिथि पुनः तय की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग