संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत रविवार को सड़क दुर्घटना में शिक्षक के मौत के मामले में दिवंगत शिक्षक के पुत्र निखिल कुमार गुप्ता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक के अज्ञात चालक को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरे पिता प्रमोद कुमार रविवार की दोपहर अपनी बाइक से घर से बनियापुर जा रहे थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक पीछे से लापरवाही पूर्वक तेज गति से आ रही थी। जिसके चालक ने मेरे पिता के बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। जिसके बाद ट्रक का चक्का मेरे पिता के सर पर चढ़ गया और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार बसंतपुर गांव निवासी छोटे ओझा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज छपरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अज्ञात चालक की जानकारी जुटाने में जुटी है।
दिन प्रतिदिन बढ़ रही है सड़क दुर्घटना।
जल्दबाजी में यातायात नियमो का उल्लंघन कर आगे निकलने की होड़ में दिन- प्रतिदिन सड़क दुर्घटना की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण ओवरटेक है। ज्यादातर वाहन चालक आगे निकलने की होड़ में अपना नियंत्रण खो देते है। जो दुर्घटना को आमंत्रित करते है। रविवार को भी जो घटना हुई, उसका मुख्य कारण ओवरटेक ही बताया जाता है। इधर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिये समय- समय पर जिला प्रशासन द्वारा सड़क जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है। मगर स्थानीय स्तर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर पुलिस- प्रशासन द्वारा सख्ती नही बरतने की वजह से वाहन चालक अपनी मर्जी से वाहनों का परिचालन करते है। जिससे आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन