छपरा (सारण)। पानापुर थाने की पुलिस के सौजन्य से सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत चलाये गये कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्कूली छात्र छात्राओं ने बगैर हेलमेट लगाकर चलने वाले बाइक सवारों को फूल भेंट कर जागरूक किया। प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार स्थित महावीर चौक पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय पानापुर के छात्र छात्राओं ने बिना हेलमेट के गुजर रहे बाइक सवारों को गुलाब भेंट कर उन्हें बताया कि यह जीवन बहुत अनमोल है। आप अपने साथ अपने परिजनों को खतरा में न डालें। इससे पहले थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति आगाह करते हुए कहा कि वे भी अपने अभिभावकों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया, एसआई अमीषा, बीआरपी शिवकुमार राम, एचएम सुमंत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग