राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा के राजेंद्र स्टेडियम सारण क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा चल रहे क्रिकेट लीग के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह खिलाड़ियों के परिचय करने के बाद कहा कि सारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन लगातार सारण के खिलाड़ियों को बेहतर एवं बेहतरीन बना रहा है। सारण के खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी तक खेल रहे है उम्मीद है भविष्य में सारण की धरती से धोनी एवं तेंदुलकर से भी बेहतरीन खिलाड़ी यहां से निकलेंगे एवं सारण के साथ पूरे बिहार का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे। उद्घाटन मैच में सारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विभूति नारायण मिश्रा, सुरेश प्रसाद सिंह, विपिन कुमार सिंह ,कुंदन सिंह सहित सारण क्रिकेट टीम एवं दहियावां क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग