अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। पुलिस सप्ताह के छठे दिन जलालपुर पुलिस ने वृक्षारोपण रोपण अभियान चलाया। वही इंसानियत जिंदाबाद के सदस्यों ने जलालपुर पुलिस को साथ दर्जनो पेड़ लगाए। समाजसेवी राधेश्याम गुप्ता ने सहयोगियो के साथ थाना अध्यक्ष मिहिर कुमार को फूलों का गमला भेंट दी तथा उनके कार्यों की सराहना की। थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने कहा कि पुलिस सप्ताह के अंतर्गत पूरे थाना क्षेत्र में कई कार्यक्रम चलाए गए हैं। इन सभी का एकमात्र उद्देश्य पुलिस तथा लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाना है तथा नशा मुक्ति के लिए संदेश देना है। मौके पर शैलेंद्र कुमार साधु विजय कुमार नागेन्द्र यादव सरपंच प्रतिनिधि सुमन्त कुमार सुमन मिश्रा शिबू मिश्रा सहित कई अन्य भी थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग