संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के पिंडरा बार्डर का है। एएसआई मनोज कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि पिंडरा बॉर्डर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।तभी बाइक पर सवार एक युवक सिवान जिले के भगवानपुर की तरफ से आ रहा था।जो शोर- शराबा कर रहा था।जिसे रुकने का इशारा किया गया तो बाइक बिपरीत दिशा में घुमाकर भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिसके मुँह से शराब की गंध आ रही थी। इस दौरान चिकिसकीय जांच कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि की गई। गिरफ्तार युवक सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर भगवानपुर निवासी 28 वर्षीय दीपक प्रसाद बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग