संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। क्षमता से अधिक लाल बालू की लोडिंग कर विक्री के लिये जा रहे दस चक्का ट्रक को पुलिस बल के सहयोग से अंचलाधिकारी ने पकड़ लिया। साथ ही चालक को भी गिरफ़्तार कर लिया गया। मामला सहाजितपुर थाना के सामने एनएच 331 का है।अंचलाधिकारी सह सक्षम पदाधिकारी स्वामीनाथ राम के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें बताया गया है कि एनएच पर अवैध बालू का परिवहन कर रहे ट्रकों पर नकेल कसने के लिये चेकिंग अभियान चल रहा था तभी छपरा की ओर से एक ट्रक ओवरलोड बालू लेकर आ रहा था। जिसे बल के सहयोग से रोका गया तो गाड़ी खड़ा कर चालक भागने का प्रयास करने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ा गया चालक सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जगौली निवासी देवेन्द्र यादव बताया गया है। जहाँ जांच के क्रम में पाया गया कि ट्रक पर 800 सीएफटी बालू लदा है। सक्षम पदाधिकारी ने बताया कि क्षमता से अधिक बालू लोड करना, चोरी से परिवहन करना एवं विक्री करना संज्ञेय अपराध है।जिस मामले में बालू लदे ट्रक को जब्त कर चालक एवं ट्रक मालिक के बिरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग